धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद। धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर मंगलवार को कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में श्रद्धांजलि सभा हुई। दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। ददई दुबे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि ददई दुबे ने श्रमिक और गरीबों की आवाज बुलंद की। यूनियन को ऊंचाई पर पहुंचाया। ददई दुबे के जाने से लगता है कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया। मजदूर समाज को बड़ी क्षति हुई है। इंटक नेता ललन चौबे के नेतृत्व में शोकसभा हुई। चौबे ने कहा कि ददई दुबे ने कोयला, स्टील, सीमेंट सहित कई सेक्टर के मजदूरों की लड़ाई लड़ी। उनके जैसे मजदूर नेता कम होते हैं। उनकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में इंटक सहित विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर आरएन ...