लातेहार, दिसम्बर 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार के जिला खेल स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला -2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में झारखण्ड राज्य के एवं राज्य के बाहर के निजी कम्पनी/प्रतिष्ठान/स्थानीय स्तर के कम्पनियों को मिला कर कुल 27 कम्पनियां इस मेले में भाग ले रही है। जिनके द्वारा हेल्थ, इन्सुरेन्स, कन्सट्रक्सन, माईनिंग, सर्विस सेक्टर इत्यादियों में विभ्न्नि पदों हेतु रिक्तियों के साथ कम्पनियां उपस्थित होंगी। इन कम्पनियों के द्वारा वेतन रू0 8000 से लेकर रू0 29000 तक के वेतन मान वाले पदों के साथ कुल 4196 पदों पर जॉब आफर किया जायेगी। इस रोजगार मेला में एसीसेंट मैनेजर/ब्रांच मैनेजन/मार्केटिंग एक्सक्युटिव/डिस्टिक कॉर्रिनेटर/ एकाउंटेंट/मैकनिक इंजिनियरिंग/मांईस मैनेजर/नर्स/सिक्युरिटी गार्ड/इलेक्ट्रिसिय...