गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा शुक्रवार को जिलांतर्गत चिनियां प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन पांच बेरोजगार युवतियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेले में कुल 121 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर 73 लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड रांची के निदेशानुसार जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी रिक्तियां उपलब्ध कराईं। उनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.