लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं महिला इकाई की लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के प्रणेता संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती 10 नवंबर को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में यह आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर व्यापारी एकत्रित होकर स्वदेशी का संकल्प लेंगे। संदीप बंसल ने बताया कि 10 नवंबर 1920 को जन्मे दत्तोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी की अलख पूरे देश में जगाई। स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की और संपूर्ण देश को स्वदेशी के प्रति जागरुक किया। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.