घाटशिला, जनवरी 8 -- घाटशिला, संवाददाता। काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान में क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित केग प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि तापस चटर्जी आदि ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने टॉस कराकर खेल की शुरुआत की। गुरुवार को पहला मैच कमसिस आइटी के बीच खेला गया। दत्ता इंटरप्राइजेज ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में दत्ता इंटरप्राइजेज ने 5 विकेट खोकर के 190 रन बनाए। इसमें अनुभव कुमार चौधरी 54 गेंद में का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के के मदद से 69 रन बनाए, आराध्या सिंह ने 23 गेंद का सामना करते हुए 7 चौक 1 छक्के के मदद से 38 रन बनाए। गेंदबाजी में केएस ...