उन्नाव, दिसम्बर 4 -- पुरवा। कस्बे के मुहल्ला पश्चिमटोला मे शनिवार को भगवान दत्तात्रेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजक सच्चिदानंद शुक्ल ने भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुवात की। सच्चिदानंद शुक्ल ने बताया की भगवान दत्तात्रेय अत्रि अनुसुइया के पुत्र है। ब्रह्मा ,विष्णु और महेश तीनो त्रिदेवो के अंश से उत्पन्न दत्तात्रेय हम सभी के पूजनीय हुए। कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अतुल,अनुज,शुभम आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...