मैनपुरी, फरवरी 5 -- कानपुर के निजी हॉस्पिटल में तैनात महिला डॉक्टर की पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम ककवाई से जुड़े इस मामले में आरोपी ने महिला डॉक्टर के पिता का दत्तक पुत्र बनकर पिता के हिस्से की सारी जमीन अपने नाम करा ली। एसपी के निर्देश पर करहल पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी को शिकायती पत्र देकर डॉ रतना त्रिपाठी पुत्री स्व. कृष्णकुमार दुबे रिटायर्ड अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने शिकायत की कि वह रतनदीप हॉस्पिटल कानपुर के मोती विहार इलाके में डॉक्टर है। वहीं उसके पति प्रदीप त्रिपाठी रहते हैं। उसके पिता कृष्ण दुबे पुत्र रामनाथ दुबे निवासी सिविल लाइन इटावा के नाम करहल तहसील के ग्राम ककवाई में जमीन है। एक नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.