बिहारशरीफ, मार्च 18 -- दत्तक ग्रहण केंद्र में बीमारी से नवजात की मौत पौने दो माह पहले पहाड़ियां गांव से लाया गया था नवजात को केंद्र में बाल संरक्षण इकाई और मानवाधिकार आयोग को भेजी गई सूचना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड में स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में बीमारी से एक नवजात की मौत हो गई है। मौत की पुष्टि करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्वेता कौर ने कहा कि नवजात पौने दो माह का था। जब से ग्रहण केंद्र में नवजात आया था, तभी से बीमार चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि नवजात को जेनेटिक बीमारी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नवजात का दाह संस्कार किया गया है। साथ ही नवजात की मौत की सूचना बाल संरक्षण इकाई और मानवाधिकार आयोग को भी दी गई है। दबे स्वर से इस मामले में सही तरीके से इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.