दतिया, जनवरी 11 -- दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ गोविंद गंज मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में सुरेंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि कि बदमाश जिस व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे, वह तो बच गया, लेकिन उसके साथ मौजूद सुरेंद्र यादव की मौके पर ही जान चली गई। मृतक के खिलाफ भी पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर हुई हत्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बाइक से आते और वारदात के बाद फरार होते हुए कैद हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बदमाश हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कोतवाली पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.