रामपुर, दिसम्बर 15 -- नगर पंचायत दढ़ियाल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। वार्ड निवासी अजय सिंह, कपिल सिंह ने नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पालिका कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। जिससे जनता परेशान है। नगर के तिराहे पर टांडा बाजपुर रोड पर पश्चिम दिशा में बने नाले की सफाई कर रोड पर ही कचरे का ढेर लगे पड़े हैं। इससे नगर में गंदगी जमा हो गई है। जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोग बीमारियों के बढ़ते खतरे से चिंतित हैं। नगर निवासी मोहल्ला फत्तावाला के मोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह ने पालिका प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की मनमानी से जनता बीमारियों की चपेट में आ रही है। हफ्ते भर से कचरा पड़ा रहता है। खासकर रखे गए कूड़ेदान खाली प...