रामपुर, मार्च 26 -- रामपुर। दढ़ियाल में कोसी नदी के पुल पर मरम्मत का काम अब तीन अप्रैल से होगा। सोमवार को निर्धारित समय पर काम शुरू तो हुआ मगर कुछ मशीनों की टूल किटें कार्यस्थल पर नहीं पहुंची। इनको चेन्नई से मंगवाया जाएगा। इसीलिए काम शुरू नहीं हो सका। इस वजह से कुछ समय के लिए पुल पर यातायात जरूर प्रभावित रहा था। मुरादाबाद-रामनगर की ओर आने व जाने वाले राहगीर पुल बंद होने से परेशान हुए थे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल-काशीपुर स्टेट हाइवे पर कस्बा दढ़ियाल से पहले कोसी नदी के पुल की स्लेब और ज्वाइंटर जर्जर हो चुके हैं। पुल के ज्वाइंट और उसके नीचे की मरम्मत होनी है। यह मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू किया जाना था। सोमवार को कुछ देर के लिए पुल पर स्कैपिंग आदि काम हुआ मगर मशीनरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.