लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- लखीमपुर, संवाददाता। कृषि विभाग से किसानों को कृषि यंत्र आवंटन के लिए किसानों का चयन ई-लाटरी से होना है। सोमवार को दोपहर 11 बजे से विकास भवन में ई-लाटरी का समय निर्धारित किया गया। आवेदन करने वाले किसान, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समय से पहुंच गए। कम्प्यूटर ऑनकरके बैठ गए, घंटों तक इंतजार करते रहे लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण ई-लाटरी नहीं हो सकी। घंटों इंतजार के बाद किसान वापस लौट गए। अब फिर से ई-लाटरी का समय निर्धारित किया जाएगा। कृषि विभाग से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत 25 व इन-सीटू योजना के तहत 10 कृषि यंत्रों का आवंटन किसानों को ई-लाटरी से होना है। मैकेनाइजेशन योजना में 25 यंत्रों के लिए 345 किसानों ने आवेदन किया है। वहीं इन-सीटू योजना के 10 यंत्रों के लिए 48 किसानों ने दावेदारी की है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.