गोंडा, अक्टूबर 27 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने आईं महिलाओं को परेशानी से गुजरना पड़ा। अस्पताल के पर्चा काउंटर पर अचानक प्रिंटर ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण पर्चा काटने का काम बाधित हो गया। घंटों मशक्कत के बाद भी प्रिंटर ठीक नहीं हुआ। पर्चा कटाने के इंतजार में महिलाएं काउंटर पर खड़ी रहीं। कुछ तो वहीं लाइन में बैठकर प्रिंटर ठीक होने का इंतजार करती देखी गईं। जिला महिला अस्पताल की अव्यवस्था महिलाओं का दर्द और भी बढा दे रही है। सोमवार को रविवार बंदी के बाद अस्पताल खुलने से काफी भीड़ थी। दोपहर 12 बजे के लगभग पर्चा काउंटर का अचानक चल रहा एकलौता प्रिंटर भी दगा दे गया। एक प्रिंटर पिछले कई दिनों से पहले से ही खराब चल रहा था। दोनों प्रिंटर के खड़े हो जाने के कारण पर्चा बनाने का काम ठप हो गया। आनन - फानन में जानकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.