जमशेदपुर, फरवरी 11 -- पटमदा के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित हरि साधना आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। समाजसेवी और झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो भी इसमें शामिल हुए। आश्रम के संचालक शंभू दास बाबाजी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, मेदनीपुर और नवद्वीप से आए कलाकारों द्वारा लीला कीर्तन और बाउल संगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पहले दिन से ही हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी, पूड़ी, बुंदिया और पुलाव का प्रसाद वितरण जारी है। मंगलवार को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर 100 से अधिक साधु-संतों में कंबल का वितरण किया जाएगा। इस दौरान बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। आस्तिक महतो ने कहा कि आश्रम परिसर में पहुंचने से मन को शांति मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.