झांसी, जनवरी 10 -- गुरसरांय। शनिवार को गांव सिया में स्व. राम दयाल दऊआ की पुण्य स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन काशीराम महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सुभाष उदय पिंडारी एवं गरौठा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा मौजूद रहे। दंगल में दिल्ली, महोबा, आगरा, झांसी, ग्वालियर, मुरैना, कानपुर, भिण्ड सहित कई जगहों के पहलवानों ने ताल ठोंकी। उन्होंने दांव-पेंच दिखाए। महिला कुश्ती आकर्षक रही। सौम्या और नेहा पहलवान, लक्ष्मण बाबा हनुमानगड़ी की कुश्ती का खूब लुत्फ लिया गया। विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक विकास तिवारी कहा कि इस परंपरा को जीवित रखने और युवाओं को मंच देने के लिए आगे भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोनू यादव, राहुल यादव, गजेन्द्र यादव, रविंद्र, शिवनन्दन, रम्मू पटेरिया, अनुज महाराज, राजपाल कुशवाहा, बृजेश...