लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों से लेकर माध्यमिक स्कूलों तक के प्रधानाध्यापकों को कार्य दायित्व व विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने का पाठ पढ़ाया जाएगा। किस तरह वह बेहतर टाइम मैनेजमेंट के दाम पर विद्यालय में सुधार कर सकते हैं। इसका ककहरा पढ़ाने के लिए दक्ष, समर्थ व सक्षम हस्तपुस्तिकाएं तैयार की गईं हैं। जल्द यह विद्यालयों में भेजी जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त निदेशक डा. पवन कुमार सचान ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए सक्षम, परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए सक्षम और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए दक्ष हस्तपुस्तिका तैयार की गई है। जिसकी मदद से प्रधानाध्यापक विद्यालय विकास की योजन...