शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- बंडा स्थित दक्ष इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को "यूनिटी इन डाइवर्सिटी" थीम पर वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप कुमार और प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में एडीएम एफआर अरविंद कुमार व उनकी पत्नी सौम्या उपस्थित रहीं। छात्रों ने मंगल पांडेय एक्ट, श्रेष्ठ भारत और ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। लावणी, भांगड़ा, गिद्दा और कव्वाली जैसी प्रस्तुतियां भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा ने किया। बच्चों को वार्षिक पुरस्कार वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.