कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। पिछले दिनों वैशाली एक्सप्रेस से उतारे गए नेपाली तस्कर राम पुकार और बेतिया बिहार निवासी राजमती से पूछताछ में नए राज खुले हैं। तस्कर ने कबूला कि चरस खरीदने वालों में मेडिकल कॉलेज के आसपास, काकादेव और दक्षिण शहर में दो-तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये सिगरेट में चरस भरकर सप्लाई करती हैं। तस्कर ने कबूला कि दो साल के भीतर सिर्फ कानपुर में 200 किलो से अधिक चरस खपाई जा चुकी है। कई और साथी तस्कर भी माल सप्लाई के खेल में लगे हैं। अब एनसीबी ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये बताई गई है। पिछले दिनों आरपीएफ को नारकोटिक्स सेल लखनऊ से कानपुर सेंट्रल पर बड़ी मात्रा में चरस लेकर तस्कर के आने की सूचना दी गई थी। इस निशानदेही पर आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और नारकोटिक्स सेल ...