पटना, दिसम्बर 8 -- प्रदेश का मौसम अगले सात दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। जबकि मंगलवार को दक्षिण बिहार में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। उत्तर बिहार के भी एक-दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और दक्षिण बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 22.4 से 28.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। जबकि सबसे कम दृश्यता 400 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। पटना मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.