हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 21 -- फल्गु नदी का पानी जलवार नदी में जाएगा। इसके लिए फल्गु और जलवार नदी जुड़ेंगी। दक्षिण बिहार के बड़े हिस्से को सूखे से बचाने और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी की उपलब्धता के लिए इन्हें जोड़ने का निर्णय लिया गया है। जल संसाधन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना का प्रारंभिक चरण पूरी तरह सफल रहा है। हालांकि इन नदियों को जोड़ने के लिए कोई अतिरिक्त बड़ा निर्माण कार्य नहीं होगा, बल्कि महमूदा मुख्य नहर के जरिए फल्गु का पानी जलवार नदी तक पहुंचाया जाएगा। इस नहर से जलवार नदी में फल्गु नदी से 325 क्यूसेक पानी भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पानी की भी आपूर्ति की जा सकती है। अभी जलवार नदी में कम पानी रहता है। यह भी पढ़ें- बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.