बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े एक मामले में साइबर सेल की जांच के बाद बाराबंकी में म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है। मामला दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संचालित साइबर ठगों के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, जो भारत में स्थानीय लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम निकालते हैं। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक इफलाक अहमद खां ने तहरीर में बताया कि पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम, लखनऊ के निर्देश पर (एनसीआरपी 14 सी) के तहत म्यूल अकाउंट्स की जांच की जा रही थी। इसी दौरान फेडरल बैंक, बाराबंकी शाखा में संचालित एक खाते की जांच में सामने आया कि इस खाते के माध्यम से अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों से तीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.