कानपुर, दिसम्बर 14 -- दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीट सोरघम, शुगरकेन, बायो-एथेनॉल और बायो-फर्टिलाइजर विषय पर मंथन हुआ। सम्मेलन में संस्थान ने दक्षिण अफ्रीका स्थित ब्लैक एग्रीकल्चरल कमोडिटीज फेडरेशन (बीएसीएफ) और श्रीलंका स्थित सीलोन शुगर इंडस्ट्रीज एंड होल्डिंग्स के साथ समझौता किया है। फेडरेशन में अफ्रीकन गेम रैंचर्स एसोसिएशन, अफ्रीकन पोल्ट्री प्रोड्यूसर्स, डिसिड्युअस फ्रूट डेवलपमेंट चैंबर, नेशनल इमर्जेंट रेड मीट प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन, साउथ अफ्रीकन फार्मर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन, साउथ अफ्रीकन ग्रेन फार्मर्स एसोसिएशन, लाइवस्टॉक स्टॉक वेल्थ जुड़े हैं। इस समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका के किसान, चीनी कारखानों और खेतों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एनएसआई सह-उत्पाद आधारि...