जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। महाशिवरात्रि पर दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू ग्वाले ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वॉलंटियर्स तैनात किए गए थे। संध्या समय में विशेष पूजन एवं आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, सोमवार 16 फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मां काली की पूजा और भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से राजीव कुमार झा, सुजीत, उमाशंकर बेरा, दुर्गानंद दुबे, उमेश, हरिश्चंद्र प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.