विजयवाड़ा, अप्रैल 17 -- 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि दक्षिणी राज्य घटते प्रजनन दर की वजह से वृद्ध होती आबादी की समस्या से ग्रस्त होने जा रहे हैं। यानी दक्षिण के राज्य पड़ोसी देश चीन और जापान की ही तरह वृद्ध होती आबादी के संकट का सामना कर सकते हैं। पनगढ़िया ने कहा कि इन राज्यों में प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवेल से नीचे जी चुकी है। इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले समय में यहां दीर्घ अवधि में बूढ़ों की आबादी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पनगढ़िया फिलहाल 15 से 18 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश सचिवालय में सत्ताधारी टीडीपी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से लंबी चर्चा की और राज्य के विकास पर व्यापक मंथन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.