मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- संग्रामपुर। दक्षिणी बरियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव को मतदान आज होगा। एक अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी व तीन सदस्य के पद के लिए 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1302 मतदाता मतदान करेंगे। बीडीओ अनुराग आदित्य ने बताया कि दक्षिणि बरियरिया पंचायत के पैक्स गोदाम में सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद दमड़ी असर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना कर परिणाम घोषित कर जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.