भागलपुर, दिसम्बर 1 -- भागलपुर। रविवार को आम तौर पर शहर में जाम की समस्या नहीं रहती पर इस रविवार को दक्षिणी क्षेत्र में जाम लगने से लोगों को आवागन में परेशानी हुई। गुड़हट्टा चौक से अलीगंज और वहां से बायपास तक भीषण जाम लगा। जाम में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही टोटो, ऑटो और बस भी फंसी दिखी। वाहन चालकों को वहां से निकलने में परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...