सोनभद्र, जनवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। दक्षिणांचल में बुधवार को एक बार फिर कई दिनों बाद घना कोहरा छा गया। इससे सुबह से ही जनजीवन प्रभावित नजर आया। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वहीं कुछ मार्गों पर हल्के जाम की स्थिति भी बन गई। बुधवार की सुबह के समय जब लोग रोजमर्रा के काम के लिए घरों से निकले तो कोहरे की मोटी परत ने उनका रास्ता मुश्किल कर दिया। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और बाजार निकलने वाले लोगों को भी देर से पहुंचने की समस्या झेलनी पड़ी। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंडक में कुछ कमी जरूर महसूस की गई, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.