लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मंदिर अध्यक्ष अंसुल निगम ने कंबल वितरण किया। कार्यक्रम संचालक मुन्नू निगम ने बताया कि अतिथियों की मौजूदगी में करीब 300 कंबल बांटे गए। यहां मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा डिंपल, नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा, भाजपा नेता वीरेंद्र रावत, शंभू नाथ पांडेय, राजकुमार वर्मा, समाजसेवी अरुण प्रताप सिंह, समाज सेविका गुंजन सिंह, नवनीत तिवारी प्रिंस मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...