कौशाम्बी, फरवरी 22 -- चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां गांव के समीप बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार दंपती की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद उनके पास रहा नकदी-गहना भी लूट लिया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चरवा के सैयद सरावां निवासी रमेश सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने करारी के गुलामीपुर गए थे। अगली सुबह दंपती बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि असवां के समीप से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सिरियावां गांव के समीप दंपती को रोककर उनकी पिटाई की। फिर पीड़ित के पास रहा एक हजार रुपया नकद, मोबाइल फोन, उनकी पत्नी का झुमका, लॉकेट व चैनपट्टी लूटकर धमकाते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.