झांसी, नवम्बर 24 -- झांसी संवाददाता। झांसी। बस स्टैंड के सामने बाइक सवार दंपती को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पति की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की रात को हुआ। सदर बाजार के भट्टागांव के पास परदेशी मोहल्ला निवासी मुनीर खान (72) पत्नी नीलोफर (60) को लेकर मेडिकल अस्पताल आए थे। नीलोफर प्राइवेट नर्स थी। परिजनों का कहना है कि शाम करीब पांच बजे मुनीर बाइक से पत्नी को लेकर गांव लौट रहे थे। बस अड्डे के सामने इलाइट की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दंपती सड़क पर जा गिरे। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई। पीछे बैठी नीलोफर बस की चपेट में आकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.