प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी सुधाकर प्रजापति ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। उसके पिता शिवबालक प्रजापति उसकी मां शिवपती के साथ 13 फरवरी को बाइक से शृंग्वेरपुर धाम जा रहे थे। जैसे ही वह हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर चौराहे पर पहुंचे स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सीचएसी से प्रयागराज फिर लखनऊ ले गए। लखनऊ में भी उसके मां शिवपती देवी की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने पीड़ित सुधाकर की तहरीर पर बस संख्या के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...