कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव की पूर्णिमा त्रिपाठी ने बताया कि 25 नवंबर को पारिवारिक विवाद के चलते पट्टीदार गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दी। इससे हाथ टूट गया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति देवेंद्र त्रिपाठी को भी पीटा। मामले की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, बालेंद्र कुमार व कल्पना देवी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...