गंगापार, फरवरी 22 -- घूरपुर थाने में शनिवार को परिजनों के साथ पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रेमी से फोन से बात करती है और मना करने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देती है। तब तक पत्नी पहुंची और उसने भी ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह विगत आठ माह पूर्व शंकरगढ़ क्षेत्र में हुआ था। पति का आरोप है कि पत्नी फोन से अपने प्रेमी से बात करती रहती है और मना करने पर जान देने की धमकी देती है। वहीं थाने पहुंची पत्नी ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि सभी लोग उसे ताला लगाकर अंदर कैद कर बाहर चले जाते है। घर में न टीवी है और न ही कोई सुविधा जिस पर वह अपने परिजनों से बात करती रहती है, जिस पर ससुराली जन उसे प्रताड़ित करते रहते है। पुलिस दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.