मुंगेर, फरवरी 20 -- हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर प्रखंड की अग्रहण पंचायत में वृद्ध दंपत्ति और नगर के घोषपुर की एक वृद्धा को मृत घोषित कर पेंशन से वंचित कर दिया गया है जिससे व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ई-लाभार्थी योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले अग्रहण गांव निवासी हरि बिंद और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवी को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। साथ ही नगर के घोषपुर में वृद्धा फुदो देवी को भी मृत घोषित कर दिया गया है जिससे वृद्धा फुदो देवी को जीवन यापन में काफी मुसीबत आ रही है। वृद्धा के घर में कोई सदस्य भी नहीं है। जीवन यापन का एक मात्र आधार और सहारा पेंशन की राशि ही है। वहीं हैरानी की बात यह है कि अग्रहण गांव में दोनों वृद्ध पति-पत्नी जीवित हैं, गांव में रह रहे हैं और पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपने जीवित होने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.