उरई, जनवरी 6 -- माधौगढ़। दिसंबर में रेंढ़र थाना क्षेत्र में दंपति के साथ लूटपाट करने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके पास लूट गया कुछ सामान भी बरामद हुआ और उससे तमंचा कारतूस भी मिला। रेंढ़र थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि इनामी बदमाश कस्बे के पास से जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने परावर से अतरेहटी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग लगा दी। कुछ देर बाद कल्लू सिंह उर्फ नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम खुर्द थाना मिहौना जिला भिंड मप्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो सोने की अंगूठी बरामद की गई। चोरी के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसने बीती 4 दिसंबर को शादी से लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम क्योलरी और उसकी पत्नी सुनीता से लूटपाट की थी। सीओ...