रुद्रपुर, मार्च 17 -- किच्छा। होली के दिन डीजे पर डांस कर रहे लोगों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। दोनों घायल हो गए। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गेंदा पत्नी शिवम निवासी ग्राम शंकर फार्म पुलभट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 मार्च को वह अपने पति और भाई बुद्धपाल के साथ अपने घर जा रही थी। ग्राम शंकर फार्म में रास्ते में डीजे लगा था। इस पर भीम, अर्जुन, नन्हें पुत्र रामदीन के साथ कई लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान अर्जुन ने गेंदा को धक्का देकर गिरा दिया। इसका उसके पति शिवम ने विरोध किया। इस पर अर्जुन, भीम, नन्हें, आकाश, रामदीन ने उन दोनों के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.