बुलंदशहर, मार्च 8 -- खुर्जा देहात के गांव फराना निवासी अवधेश सोलंकी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी चोला के गांव नंगला तोता में ससुराल है। जहां वृद्ध सास के अलावा कोई नहीं है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ एक रस्म में ससुराल आया। वापस लौटते समय उसके चचिया ससुर के पुत्रों पंकज, निक्की,अमित व अनुज ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके गले की चैन, पत्नी के गले की कंठी व 24500 रूपए निकल गये। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.