गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- मोदीनगर। लंकापुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर दंपति पर हमला कर मारपीट की गई। आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मोदीनगर कोतवाली में तहरीर दी है। लंकापुरी कॉलोनी निवासी प्रियांशी कश्यप उर्फ पिंकी के अनुसार, गुरुवार शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इसी बीच कॉलोनी निवासी चार आरोपी आए और लात मारकर मकान के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला और उसके पति अमित कश्यप के साथ मारपीट की। इसके अलावा बदसलूकी करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर सूचना दी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर ...