नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। किशनगढ़ थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने दंपति पर हथौड़े से हमला कर फरार हुए एक शख्स का 700 किलोमीटर पीछा कर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अखिलेश के पास से हथौड़ा और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी अपने दोस्त की पत्नी द्वारा बातचीत बंद करने से खफा था। इसे दंपति पर हथौड़े से हमला कर फरार हो गया। हमले में महिला के पति 45 वर्षीय अशोक की मौत हो गई। वहीं, महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला अशोक पत्नी और बेटी काजल के साथ कटवारिया सराय में रहता था। वह आईआईटी दिल्ली में दिहाड़ी पर मजदूर करता था। 21 मई की रात किशनगढ़ थाना पुलिस को एक घर में शव पड़ा होने की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.