कानपुर, अप्रैल 17 -- सरसौल। महाराजपुर में एक दंपति ने अपने रिश्तेदारों पर घर में घुसकर मारपीट करने और डेढ़ लाख का माल लूटने का आरोप लगाया है। महाराजपुर थाने में शिकायत की गई है। महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव की निवासी मालती के अनुसार बीती 12 अप्रैल की देर रात वह पति संतोष के साथ घर पर थी तभी छत के रास्ते से उनके रिश्तेदार घर में घुस आये। फिर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। साथ ही चांदी के जेवर और अन्य सामान समेत डेढ़ लाख के माल व जरूरी कागजात लूट ले गये। पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने उनके घर की दीवार भी गिरा दी। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.