नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। रोहिणी में रहने वालीं अन्नपूर्णा मिश्रा ने पांचवें महीने में गर्भपात के बाद अपने भ्रूण को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। 40 वर्षीय अन्नपूर्णा और उनके पति ने इस साहसिक कार्य के लिए दधीचि देह दान समिति (डीडीएस) से संपर्क किया। समिति ने पहले एम्स से बातचीत की, लेकिन वहां तकनीकी पेच फंसने पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सहयोग से यह प्रक्रिया पूरी की। नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (एनओटीटीओ) ने बताया कि इस दान से जन्मजात बीमारियों और दुर्लभ रोगों पर रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.