नोएडा, मई 9 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर पांच दिन पहले हुई श्रमिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि भट्ठे पर रहने वाले दंपति ने मिलकर श्रमिक की हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी से श्रमिक छेड़छाड़ करता था। दादरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के पावी सादकपुर गांव का रहने वाला इरफान अपनी पत्नी नजमा के साथ कोट गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। दोनों पति-पत्नी यहां एक झुग्गी में रह रहे थे। उनके गांव का रहने वाला श्रमिक नफीस का अक्सर उनके पास आना-जाना रहता था। पुलिस पूछताछ में इरफान ने बताया कि नफीस उसकी पत्नी नजमा पर गंदी नजर रखता था। वह नजमा को परेशान करता रहता था। इरफान के सामने भी उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत करता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.