बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा। तिंदवारी थाने के पिपरगवां निवासी खुशबू पत्नी मुकेश ने पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि नौ दिसंबर की रात आठ बजे पड़ोसी रामचरन व उसकी पत्नी केशकली ने अकारण गाली-गलौज मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने किसी तरह बचाया। जान से मारने की धमकी दी है। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, दूसरे पक्ष से केशकली पत्नी रामचरण ने मोहन, उसके पिता जगदीश, मुकेश की पत्नी खुशबू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि तीनों ने मिलकर पति-पत्नी को जमकर पीटा, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की है। घर से ले जाकर युवक को पीटा, जलाया बांदा। मटौंध थाने के मरौली गांव में रविवार की रात नौ बजे रामप्रकाश प्रकाश निषाद के पुत्र सुनील को पड़ोसी लवकुश तिवारी व सतीश नाई खेत लिवा गए। व...