कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डाकघर की योजनाओं के नाम पर पैसा लेने और फर्जी दस्तावेजों से 90 लाख रुपये निकाल लेने के मामले में नवाबगंज पुलिस ने दंपति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर अनवरगंज थाने में भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पीड़ित ने अज्ञात डाकघर कर्मियों को भी आरोपी बताया है। प्रेमकुंज अपार्टमेंट निवासी राजीव राजेंद्र अवस्थी के मुताबिक दोस्त प्रदीप कुमार अवस्थी व उनकी पत्नी नीलम अवस्थी डाकघर के अभिकर्ता के रूप में उनका पैसा योजनाओं में लगाते थे। दंपती के पास परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेज, एकाउंट और पासबुक भी रहती थी। वर्ष 2012 में जब प्रदीप की तबीयत खराब रहने लगी तो उनके बेटे आशीष ने कामकाज संभाल लिया। प्रदीप की वर्ष 2015 में मौत होने के बाद आशीष अपनी पत्नी अनुजा अवस्थी और मां नीलम के साथ मिलकर डाकघर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.