मैनपुरी, फरवरी 6 -- मैनपुरी। परिवार परामर्श केंद्र पर प्रत्येक शुक्रवार को अनसुनी बातों से मन में उत्पन्न हुई खटास को लेकर अलग-अलग रह रहे दंपतियों को एक करने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। एक पत्रावली पर सुलह समझौते के आधार पर विदाई दी गई। कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर निवासी हरिकृष्ण लाल की पुत्री हिमानी की शादी विशाल पुत्र धर्मवीर सिंह पाल निवासी जैतसर गंगानगर राजस्थान से 2 अप्रैल 2024 को हुई थी। आवेदिका निर्मला द्वारा पुत्री हिमानी को ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद से ही दंपति अलग-अलग रह रहे थे। जब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा तो केंद्र के सदस्यों ने अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर दोनों पक्षों को केंद्र बुलाया और उनकी समस्या गंभीरता से सुनी। जब आमने-सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.