फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रिंकी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार सुबह वह जानवरों को चारा डालने जा रही थी। तभी ससुरालीजन गाली गलौज करने लगे। पति पिंटू के द्वारा विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की। बीच बचाव करने पर पीड़ित महिला के साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...