सीतापुर, फरवरी 14 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश में घर में घुसकर दबंगों ने एक दंपति की पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पिसावां क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी मीरा देवी के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों से उसकी जमीनी रंजिश थी। आरोप है कि विपक्षी पूनम, सोनू, प्रीतम, गुलशन उसके घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों व लात-घूसों से उसको और उसके पति मुंशीलाल की पिटाई शुरू कर दी। हमले में उसके पति को काफी चोटे आई हैं। शोर गुल सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.