फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- टूंडला में पति पत्नी को घर के बंटवारे को लेकर जेठ जिठानी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल किया। जान से मारने की धमकी दी। छोटी देवी पत्नी रामप्रताप निवासी गोथुआ थाना रजावली ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि अपनी सास से बंटवारे को लेकर बात कर रही थी तभी जेठ किशन प्रताप सिंह पुत्र रामचरन व जेठानी रेखा देवी गाली गलौज करने लगी। बीच बचाव करने आए पति रामप्रताप के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने थाना रजावली में जेठ व जिठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...