संभल, मई 26 -- थाना क्षेत्र के सैमला करनपुर गांव निवासी सुनील कुमार पत्नी अमलेश के साथ 23 मई की शाम जुनावई गांव लौट रहे थे। जब वह धनीपुर के गांव के निकट पहुंचे तो रास्ते में चार लोगों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दंपति के साथ मरापीट कर थी। तभी पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आने से पहले ही चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमकार, जीतू, दानाशाह, नानकराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.