कानपुर, जनवरी 6 -- चकेरी। जाजमऊ के ताड़बगिया में मंगलवार सुबह दंपति के बीच में विवाद हो गया। इसकी जानकारी पाकर महिला की मां और भाई बीचबचाव करने पहुंचे। तभी महिला के ससुरालपक्ष से आए एक युवक ने फायर झोंक दिया। मायके पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। उन्नाव के गंगाघाट स्थित अखलाक नगर निवासी मोहर्रम अली उर्फ राजू ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने अपनी बहन का विवाह जाजमऊ ताड़बगिया निवासी गोलू के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन बहन से मारपीट करते थे। मंगलवार सुबह भी बहन और बहनोई में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बहन ने उन्हें सूचना दी तो वह मां सहदुन निशां के साथ बहन की ससुराल बीचबचाव करने पहुंचे। इसी दौरान बहनोई गोलू की तरफ से कुछ युवक आ गए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.